महिला ने प्रधान पर मारपीट का लगाया आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 1 April 2020

महिला ने प्रधान पर मारपीट का लगाया आरोप

जालौन उरई---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ गोहन थाना क्षेत्र के गढि़या गांव में दो जून की रोटी के लिए खेत में कटाई करने गई महिला प्रधान की दबंगई का शिकार हो गई। दोबारा कटाई करने से मना करने पर लाठी-डंडे से पीट उसे जख्मी कर दिया। जेठानी ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रधान व उसके भाई को गिरफ्त में ले लिया। थानाध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  गोहन थाना के गढि़या गांव निवासी भूरे खां की पत्नी अंजुम अपनी जेठानी मुबीना के साथ खेत में कटाई कर दोपहर घर लौट रही थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान तुलाराम ने दोनों को रोक लिया और अपने खेत में दोबारा कटाई के लिए कहा। मना करने पर आवेश में आकर भाई कीरत और मित्र होमसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से पीट अंतुम को लहूलुहान कर दिया। जान बचाने की गरज से मुबीना भाग खड़ी हुई। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानेदार विनोद ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages