अहमदाबाद से आए परिवार को आइसोलेशन में किया भर्ती - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 11 April 2020

अहमदाबाद से आए परिवार को आइसोलेशन में किया भर्ती

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खर्रा में एक परिवार के चार सदस्यों को खांसी एवं जुकाम की शिकायत से ग्रामीण सशंकित हो गए। सभी लोग गुजरात से लौटे थे। प्रशासन ने उनको 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रहने का आदेश दिया था, लेकिन उन लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और एंबुलेंस से चारों के मेडिकल कॉलेज लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी अहमदाबाद में काम करने वाला परिवार लॉकडाउन के बाद तीन अप्रैल को दिल्ली होते हुए घर वापस आया था। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था तथा उन्हें 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहने की सलाह दी थी। चिकित्सक की सलाह का पालन न करने व खांसी जुखाम होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर संदेह पैदा हुआ। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग को दे दी। ग्रामीणों की शिकायत पर जालौन कोतवाल सुनील सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम  पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत की। इसकी बाद एंबुलेंस से चार सदस्यों को मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Pages