जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण व पूरे देश में लॉक डाउन के बीच जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोराखेड़ा में मंगलवार देर शाम घर के बाहर बैठे अधेड़ किसान की तीन लोगों नेे गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव निवासी तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के नाम अवधेश, दुष्यंत, प्रीतम हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बाइक से आए हमलावरों ने रमाकांत (40) पुत्र भूप सिंह की गर्दन पर 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। मामला रंजिश का है। कुछ दिन पहले मृतक रमाकांत पर शांतिभंग की कार्रवाई भी हुई थी। तब उसके खिलाफ गांव के ही दुष्यंत व सुनेहटा गांव के सोमेंद्र ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
No comments:
Post a Comment