संदिग्ध अवस्था में 16 वर्षीय किशोरी की जलकर मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 30 May 2020

संदिग्ध अवस्था में 16 वर्षीय किशोरी की जलकर मौत

  जालौन उरई ---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में एक 16 वर्षीय युवती की अज्ञात कारणों के चलते जलकर मौत हो गई                    प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में शनिवार को संदिग्ध हालात में आग से जलकर 16 वर्षीय मालती की मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार वह खाना बना रही थी। इसी दौरान आग फैल गई। आग बुझाई जाती तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था, परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में मातम छा गया।


No comments:

Post a Comment

Pages