लखनऊ-------:कोरोना वायरस से संक्रमित ऐसे मरीज जो कि कम गंभीर हैं, उन्हें अब अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिलेगी। ये वह मरीज हैं, जिन्हें हल्की खांसी, जुकाम व बुखार आदि रहा हो। नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ऐसे कम गंभीर रोगियों के अंदर अगर दस दिनों तक कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया जाता और तीन दिनों तक बुखार नहीं आया है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 13 दिन अस्पताल में रहने वाले ये मरीज आगे सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेगा, जिसे आइसोलेशन के सख्त नियमों का घर पर पालन करना होगा।
No comments:
Post a Comment