शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि मोहल्ला पटेल नगर निवासी मनीष श्रीवास्तव कुछ को बड़े समूह का पत्रकार बताकर बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें मीडिया लाइन में जोड़ने का लालच देकर उनसे ठगी करता था। इसके अलावा ऋण दिलाने के नाम पर भी उसने कई लोगों के साथ ठगी की। मंगलवार को उसे उपनिरीक्षक राजकुमार व कांस्टेबल शिवेंद्र के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मोबाइल व कई फर्जी कार्ड बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया
जालौनउरई ------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन देश व प्रदेश में इस समय फर्जी पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है जिस गली में भी जाओ उस गली में आपको एक न एक पत्रकार नजर आएंगे वहीं आज एक ऐसे पत्रकार को जनपद जालौन के सदर कोतवाली उरई पुलिस ने गिरफ्तार किया है मीडिया समूह में जोड़ने का लालच देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले एक युवक को साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास कई फर्जी प्रेस कार्ड बरामद हुए हैं।
No comments:
Post a Comment