प्रवासी व्यक्तियों से सम्मानजनक एवं सहृदयता से प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा व्यवहार किया जाए--जिलाधिकारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 24 May 2020

प्रवासी व्यक्तियों से सम्मानजनक एवं सहृदयता से प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा व्यवहार किया जाए--जिलाधिकारी


जालौन उरई---------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 लॉक डाउन-4 के बीच आज उरई दिनांक 24 मई 2020 को जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर ने समस्त जनपद उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/तहसीलदार/समस्त खण्ड विकास अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को बताया कि उ0प्र0शासन गृह (गोपन) अनुभाग-3 के पत्र संख्या 922/2020-सी0एक्स-3 दिनांक 21.05.2020 द्वारा लाॅक डाउन की अवधि में अन्य प्रदेशों से पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों/श्रमिकों/कामगारों व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा एवं कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम हेतु निम्नवत व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गयी हैं। उन्होने बताया कि प्रवासी व्यक्तियों से सम्मानजनक एवं सहृदयता से प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा व्यवहार किया जाए। इस संबंध में किसी भी शिथिलता को गम्भीरता से लिया जायेगा, बाहर से आने वाले प्रवासियों का जनपद  में प्रवेश होने पर समुचित भोजन, पीने के ताजे पानी की व्यवस्था की जाये। इस हेतु प्रवेश के उचित स्थान पर पण्डाल आदि लगाने तथा उद्घोषणा हेतु लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाये। उन्होने बताया कि शेल्टर/क्वारंटीन होम में खाना, पानी, शौचालय व साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जाये, जनपद में प्रवेश के स्थान पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था रहे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में कम से कम 200 निजी बसें व स्क्ूल बसों को प्रवासियों के आवागमन हेतु रखा जाये, जनपद में प्रवासियों को पैदल अथवा अन्य असुरक्षित वाहनों, टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स इत्यादि से यात्रा न करनी पड़ें। इस हेतु बसों अथवा ट्रेनों से ले जाने की व्यवस्था की जाये तथा उन्होने यह भी बताया कि समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/तहसीलदार/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/खण्ड विकास अधिकारी निरन्तर पैट्रोलिंग करते रहें। डयूटी पर तैनात व्यक्ति पर्याप्त सुरक्षा सामग्री यथा- मास्क, गलब्स, सैनीटाइजर आदि का प्रयोग करे। उन्होने यह भी बताया कि होम क्वारंटीन में स्थित व्यक्तियों की निगरानी हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निगरानी समितिया पूरी तरह से सक्रिय रहे। अपर जिलाधिकारी(वि0एवंरा0)/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इन निगरानी समितियों की प्रतिदिन समीक्षा सुनिश्चित की जाये।

No comments:

Post a Comment

Pages