जालौन झांसी सीमा पर पुलिस ने दिखाई शक्ति डीएम एसपी ने लिया जायजा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 16 May 2020

जालौन झांसी सीमा पर पुलिस ने दिखाई शक्ति डीएम एसपी ने लिया जायजा


जालौन उरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड की जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19  लॉक डाउन के चलते  प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गैर प्रांत से निजी वाहनों से आने  वाले प्रवासी कामगारों  को जिले में प्रवेश करने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीन करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उनके जिलों में पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन को दी गई है  साथ ही दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र अन्य प्रदेशों से आने वाले  प्रवासी कामगारों को उनके गांव पहुंचने  की सूचना उनके जिला के अधिकारियों को हो सके ताकि  उनको क्वॉरेंटाइन  किया जा सके। क्योंकि निजी वाहनों से आने वाली प्रवासी कामगार बगैर जिले के अधिकारियों को सूचना दिए सीधे अपने अपने घर पहुंच रहे हैं जिससे वायरस का खतरा और भी बढ़ गया है जिसके चलते शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक सीमा पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में  जालौन  झांसी सीमा पिरोना चौकी के पास डीएम एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने कहा  गैर प्रांत से आने वाले निजी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही उन में आने वाले प्रवासी कामगारों की  थर्मल  स्क्रीनिंग करा कर  ही  सीमा में प्रवेश करने की अनुमति होगी तथा प्रशासन स्वयं उनको भेजने में मदद करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने कहा पुलिस हर चुनौती से निपटने को तैयार है। करीब 3 घंटे तक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार सीमा पर मौजूद रहे और सभी अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही प्रवासी कामगारों की हर संभव मदद करने का  को भी कहा। इस दौरान एएसपी एके सिंह सी ओ सुबोध गौतम जालौन सीओ आर पी सिंह कोच पी आर ओ अरुण तिवारी कोतवाल आरके सिंह कोटरा  विनायक दिवाकर नदीगांव डकोर कोतवाल बीएल यादव  प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे एट  तथा  चौकी इंचार्ज शीलवंत सिंह मौजूद रहे।
 

No comments:

Post a Comment

Pages