जालौन उरई ----^------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जालौन जिले में कालपी रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह 6 बजे की है। ट्रेन मुंबई से गोरखपुर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन से सलेमपुर देवरिया निवासी शिव कुमार (26) पुत्र गणेश की मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही कालपी पुलिस सी ओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है।
No comments:
Post a Comment