प्रवासियों की वजाह अपने चहेतों को वाटी लेखपाल ने राहत किट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 15 June 2020

प्रवासियों की वजाह अपने चहेतों को वाटी लेखपाल ने राहत किट

जालौन उरई ---------:उत्तर प्रदेश  बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 के चलते जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़  में प्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए दी जाने वाली राहत किट लेखपाल ने गांव के चहेतों के बीच बांट दी। लाभ से वंचित प्रवासी मजदूरों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। मामला तहसील क्षेत्र के लहूदी लगामपुरा गांव का है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।

लहूदी लगामपुरा गांव के प्रधान रामबिहारी, शिवकुमार, श्यामवीर, महेश कुमार, प्रमोद, सुरेंद्र, अरबेंद्र आदि ने एसडीएम शालिकराम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लेखपाल श्रीप्रकाश राठौर ने प्रवासियों को लाभ से वंचित कर दिया। रविवार को गांव में प्रवासी मजदूरों के बीच खाने पीने की किटों का वितरण करना था। प्रवासियों के बजाए ऐसे लोगों के बीच किटों का वितरण किया गया, जो यहीं पर रहते हैं। एसडीएम ने तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति को जांच सौंप दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages