सबसे पहले डीएम डॉ. मन्नान अख्तर कुठौंद ब्लाक के शेखपुर अहीर गांव पहुंचे। यहां मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई के दौरान 50 से अधिक मजदूर काम करते देखे। उन्होंने कहा कि मजदूरों को कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था रखें। इसके बाद डीएम पीएचसी पहुंचे और वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। मरीजों के आने की संख्या, दवाइयों की उपलब्धता सहित सभी जानकारी ली। चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि हर व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाए। किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। इस समय स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी है। इसके उपरांत डीएम ने बावली पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण किया। बीडीओ से कहा कि चारा पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। गर्मी का मौसम है इसलिए गायों को सुबह दोपहर शाम को पानी अवश्य दिया जाए। किसी प्रकार की अव्यवस्था पर कार्रवाई तय है। बाद में डीएम ने माधौगढ़ ब्लाक में भी मनरेगा के कार्य देखे। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम शालिकराम, एसडीएम जालौन सुनील शुक्ला, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित, बीडीओ महिला विद्यार्थी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
जालौनउरई----------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते सोमवार कोजालौन के डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर ने कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। जिससे अधिकारियों के पसीना छूट गए। शेखपुर अहीर गांव में मनरेगा का कार्य देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवासियों को काम न देने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही कुठौंद पीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बावली पहुंचकर गोशाला की व्यवस्था देखी।
No comments:
Post a Comment