तीन लोग ले गए थे साथ बाद में मिली लाश बकरियां चराने गए अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 15 June 2020

तीन लोग ले गए थे साथ बाद में मिली लाश बकरियां चराने गए अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

जालौन उरई---------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जनपद जालौन के कोच में  बकरी चराने गए एक 40 वर्षीय अधेड़ की  गला रेत कर हत्या कर दी गई घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे  ब जांच कर  शव को कब्जे में लिया घर से बकरियां चराने निकले आराजी लेन के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले रस्सी से उसका गला घोंटा फिर धारदार हथियार से मार दिया। शरीर पर कई घाव मिले हैं। खेत में शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी डॉ सतीश कुमार ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे ने तीन लोगों पर बुलाकर ले जाकर हत्या का आरोप लगाया है। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

आराजी लेन मोहल्ला निवासी इशाक का पुत्र 40 वर्षीय इकराम लोगों की बकरियां चराकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को भी वह बकरियां चराने गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश कर रहे रिश्तेदार रफीक कुरैशी ने सोमवार सुबह गिरवर नगर के पास एक खेत में उसका शव देखा। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह, कोतवाल इमरान खान व क्राइम इंस्पेक्टर उदय भान गौतम टीम के साथ पहुंचे। छानबीन के साथ कागजी कार्रवाई की गई। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम चार बजे इकराम विद्युत पावर हाउस के पास परथी के मैदान में बकरियां चरा रहा था। साथ में 14 वर्षीय बेटा बल्लू भी था। बल्लू ने एसपी को बताया कि शाम को खेड़ा चौकी पास का रहने वाले विनोद उर्फ बंटे पहुंचे और गाय की दोहनी करने की बात कहकर ले गए। साथ में दो और लोग थे। बेटा बकरियां लेकर पहुंचा घर

बल्लू ने बताया कि पिता ने उसे बकरियां लेकर घर चलने को कहा तो वह लौट आया। देर रात वह नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई। सुबह सात बजे लालाराम व मानसिंह के खेत की मेड़ के किनारे रिश्तेदार रफीक कुरैशी ने शव देखा। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि हर बिदु पर जांच की जा रही है। शरीर में पीठ पर थे घाव, गले में रस्सी का निशान

चचेरे भाई कल्लू ने बताया कि विश्वास में लेकर हत्या की गई है। इकराम के सिर के पीछे गहरा घाव है। गले में रस्सी के निशान बताते हैं कि गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उसका मुंह खून से लथपथ तथा आसपास देशी शराब के क्वार्टर पड़े मिले थे। बेटे और बेटियों का बुरा हाल

पिता की मौत के बाद बेटे बल्लू और बेटी बबली का बुरा हाल हो गया। पत्नी जुल्ला कुरैशी बदहवास हो गई। स्वजनों ने बताया कि वह प्रति बकरी तीन रुपये लेकर चरवाही का काम करता था। समय-समय पर मजदूरी भी करता था। मृतक के 14 वर्षीय पुत्र ने तीन लोगों पर साथ ले जाने की बात कही है। रात में वारदात की गई। वजह पता की जा रही है। आराजी लेन निवासी दीने, विनोद उर्फ बंटे और ग्राम एंधा निवासी मूगा को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- डॉ. सतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक

No comments:

Post a Comment

Pages