जिला परिषद रोड स्थित मंदिर में हर मंगलवार व शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अनलॉक के बाद मंदिर के पट फिर खुले हैं। पुजारी कमलेश व सेवादार आनंद वहां रहते हैं। बुधवार रात चोर चैनल का ताला काटकर मंदिर में दाखिल हो गए और मंदिर में मौजूद पुजारी व सेवादार को इसकी आहट तक नहीं मिली। चोर दान पेटिका व आभूषण वाला बॉक्स उठा ले गया। गुरुवार सुबह पुजारी की नींद खुली तो गर्भगृह में बिखरा सामान व दानपेटिका और आभूषण का बॉक्स गायब देख खलबली मच गई। थाना प्रभारी शिवगोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि मंदिर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन सीसीटीवी के कैमरों के कनेक्शन डीवीआर से हटे थे। इसको लेकर गहनता से जांच की जा रही है। मंदिर के पुजारी व सेवादार से पूछताछ की है। आभूषणों के बारे में तो जानकारी दी गई है लेकिन दानपेटिका में कितना धन था, ये नहीं पता चल पाया है। जल्द मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
जालौन उरई -----: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद के उरई मुख्यालय जिला परिषद स्थित प्रसिद्ध मंशापूर्ण मंदिर से चोरों ने बुधवार रात भगवान के आभूषण और दान पेटिका चोरी कर लिए। बॉक्स में ढाई लाख रुपये का मुकुट एवं करीब एक लाख रुपये के आभूषण थे। सुबह घटना की जानकारी हुुुई तो खलबली मच गई। मंदिर प्रबन्द्ध्धने ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उरई कोतवाली आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस को जांच में सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन डीवीआर से हटा मिला। संदेह के चलते पुजारी एवं सेवादार से भी पूछताछ की गई। टूटा बॉक्स एवं दानपेटिका नाले में पड़े मिले।
No comments:
Post a Comment