खनन माफिया आपस में भिड़े बंधक बनाकर की मारपीट मामला पहुंचा थाने - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 June 2020

खनन माफिया आपस में भिड़े बंधक बनाकर की मारपीट मामला पहुंचा थाने

जालौनउरई ---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जालौन में खनन का कारोबार खूब फल-फूल रहा है जनपद के विकास खंड डकोर थाना क्षेत्र में मौरंग ठेकेदार को उसके साझेदारों ने ही बंधक बनाकर पीटा। खनन से संबंधित प्रपत्र कब्जे में ले लिए। मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर निवासी विक्रम भदौरिया हमीरपुर जनपद की सीमा में घुरौली घाट पर खनन पट्टा संचालित करते हैं। पुलिस को बताया कि ग्वालियर के ही चार लोग उसके साथ साझेदार हैं। ट्रकों की निकासी को लेकर आपस में ही उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बुधवार रात विक्रम भदौरिया को साझेदार गुड्डू तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और बुरी तरह से पीटा। रात में ही मामले को लेकर थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव का कहना है कि मामले की जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages