जालौन कालपी--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी को रोना काल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने जनपद जालौन कालपी के मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, फिर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा के पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में फुलपावर चौराहे से टरननगंज बाजार तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की नीतियों को छात्र, नौजवान, महिलाओं व किसानों, मजदूरों के खिलाफ बताते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। युवा सपा नेताओं ने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों का निजीकरण किया जा रहा है।
इसके लिए सबको सरकार से सवाल करना पड़ेगा, तभी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए विरोध दर्ज कराया इसके बाद तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन देकर कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। सरकार तानाशाहीपूर्ण तरीके से महंगाई लगातार बढ़ा रही है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान सभासद अरविंद यादव, इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह, अजीत यादव, अजहर बाबा सहित सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment