जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 लॉक डॉन के चलते जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेरणा स्टोर का शुभारंभ किया गया उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित कैन्टीन में प्रेरणा स्टोर का शुभारम्भ किया गया। जहां पर एनआरएलएम से प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामान की बिक्री की जायेगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रेरणा स्टोर में मास्क, मसाला, हैण्डबेग, चूर्ण, सेनेटाइजर, बेसन, दलिया, घी, पापड़, तेल इत्यादि सामान की बिक्री की जायेगी जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाये आत्म निर्भर बने।
इस अवसर पर मा0 सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, ई0डी0एम0 पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment