आशा निकली कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 166 एक्टिव के 50 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 27 June 2020

आशा निकली कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 166 एक्टिव के 50

जालौन उरई-------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 लॉकडाउन के चलते जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि  जनपद में पूल टेस्टिंग निरन्तर चल रही है जिसमें कालपी नगर के पीएचसी की 01 आशा की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही पूर्व में नगर पालिका कालपी में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में भट्टीपुरा कालपी का एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है एवं ग्राम मोहनपुरा तहसील उरई की एक महिला झाँसी इलाज हेतु गयी थी, जिनकी झाँसी में टेस्ट किया गया था, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में आज दिनांक 27.06.2020 को 03 नये केस आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 166 हो गयी है, जिसमें से 07 व्यक्ति मृत हो गये एवं 109 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 50 है।    

No comments:

Post a Comment

Pages