कलयुगी मां ने कलंक के डर से नवजात को सड़क पर फेका गर्भवती मां बनी यशोदा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 12 June 2020

कलयुगी मां ने कलंक के डर से नवजात को सड़क पर फेका गर्भवती मां बनी यशोदा

जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते एक कलयुगी मां कलंक के डर से अपने नवजात शिशु को जीने मरने के लिए सड़क पर फेंक गए जहां पर एक गर्भवती महिला ने उसको अपनाया मामला जालौन के विकासखंड महेवा का है जिसे नौ माह अपने गर्भ में पाला, उसे जन्म देने के बाद मां ने सड़क पर बेसहारा छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने निकले किशोर ने बम्हौरा गांव की पुलिया के पास नवजात के रोने की आवाज सुनी तो उसके कदम रुक गए। कपड़े में लिपटे नवजात को गले लगा घर की ओर दौड़ पड़ा। घर पहुंचकर पूरी बात बताई तो मां ने यशोदा बनकर शिशु को अपनाते हुए छोटे बेटे का दर्जा दिया।

सुबह करीब 4:30 बजे ग्राम बम्हौरा निवासी मेंबर सिंह का पुत्र अभिषेक चुर्खी मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। गांव से बाहर पुलिया के किनारे रोने की आवाज सुनी तो नजदीक जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात बिलख रहा था। अभिषेक जब उसे लेकर घर पहुंचा तो मां गोमती ने शिशु को अपनाते हुए कहा कि यह उसका दूसरा पुत्र है। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी नाभि पर रुई लगी हुई थी, जिससे लग रहा था कि उसका जन्म किसी अस्पताल में हुआ है। रात करीब तीन बजे एक वाहन गुजरा था, संभव है कि वाहन से ही बच्चे को यहां छोड़ा गया।

गोद लेने को कई बढ़े आगे

गौरवर्ण के स्वस्थ बच्चे को जिसने भी देखा वह उसके मनमोहक रूप की चर्चा करने लगा। गांव के विश्वनाथ व मनोज सहित कई लोगों ने शिशु को गोद लेने की बात कही लेकिन गोमती ने कहा कि मेरा पुत्र अकेला था, अब दो भाई हो गए। इसका पालन पोषण हम खुद करेंगे।

खोजबीन में जुटी पुलिस

चुर्खी थाने से सब इंस्पेक्टर गौरव मिश्रा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में इस सप्ताह होने वाले प्रसव केस की डिटेल लेकर सत्यापन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages