1-मनरेगा में सचिव व रोजगार सेवक ने निकाली रकम ,ग्राम प्रधान ने की फर्जीवाड़े की शिकायत
2-बिना कार्य कराया मनरेगा का भुगतान,
जालौन उरई--------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में जिम्मेदारों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन हड़पने का खेल हो रहा है। ग्राम नावर के सचिव ने बिना प्रधान के हस्तक्षेप के बिना कार्य किये मनरेगा से लाखो भुगतान करा लिया।रामपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत नावर में वित्तीय वर्ष 2019-20 का मनरेगा योजना में करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
बता दें कि ग्राम नावर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में भृष्टाचार का तड़का लग चुका,ग्राम प्रधान के बिना हस्तक्षेप के सचिव व रोजगार सेवक लाखों की रकम डकार गए।गूल खुदाई,कच्चा जल रोक बांध निर्माण कार्य,पक्की नाली,व इंटरलॉकिंग कार्यो के नाम पर लाखों की रकम डकार ली।पूरे मामले में रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप है। ग्राम प्रधान नावर नाथूराम दोहरे ने जिलाधिकारी जालौन व सीडीओ जालौन को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बीते 10 जुलाई 12019 को शिकायत कर इसका खुलासा कर दिया था। शिकायत संख्या 200165109005943 के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं मुखिया के कई काले कारनामे सामने आए थे।जिसकी जांच जिलाधिकारी ने बीडीओ को जांच के आदेश दिए इसके बाद एमआई जेई की जांच में मामला सही पाया गया तत्कालीन जांचोपरांत कोई भी कार्य मौके में नही पाया गया था।और सचिव संजय श्रीवास और ग्राम रोजगार सेवक सीमा वर्मा पर 3 लाख की रिकवरी का आदेश दिया।परन्तु आजतक कोई कार्यवाही नही हुई न ही वसूली की गई। ग्राम प्रधान द्वारा लोकसभा क्षेत्र से सांसद भानु प्रताप वर्मा को भी अवगत कराया एवम लगातार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। ग्राम प्रधान नावर ने सीडीओ जालौन से मामला संज्ञान में लेने की गुहार लगाई की उक्त कार्य मे लिप्त भ्रष्ट सचिव व रोजगार पर कार्यवाही हो व रिकवरी की जाए।
No comments:
Post a Comment