जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेवा में एक ग्राम में पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें पुत्र ने पिता पर उसकी ही लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया जिससे वह बाल-बाल बच गए घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई पुलिस आकर छानबीन में जुुुट गई महेबा शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हीं पर फायर झोंक दिया। जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन घरवालों ने पुलिस को आपसी मामला बताकर गोली चलने की बात छिपा ली। चुर्खी पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना थी पर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ग्राम रिछारा निवासी एक परिवार के पिता-पुत्र में किसी बात पर दोपहर के वक्त विवाद हो गया। इसके बाद बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक कमरे से निकालकर छिपा ली। देर शाम बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर आया और घर में लड़ाई झगड़ा करने लगा। जिस पर पिता बीच बचाव में आया तो बेटे ने उसी बंदूक से उस पर फायर झोंक दिया। पिता किसी तरह बाल-बाल बच गए। पास पड़ोस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पारिवारिक मामला बताकर पुलिस को हकीकत नहीं बताई। वहीं पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि पुलिस ने छानबीन करने में गंभीरता नहीं दिखाई, कम से कम बंदूक को ही कब्जे में लेना चाहिए था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment