जालौन कदौरा-----: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कादौरा कस्बे में शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने मुख्य बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ईओ ने पॉलीथिन की बिक्री कर रहे, संजय कुशवाहा, पंकज, रमेश, सुंदरलाल, बल्लू व फैजान को पकड़ लिया।
तलाशी लेने के बाद कहा कि अगर दोवारा पकड़े, तो जुर्माने की धनराशि चार गुना वसूली जाएगी। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 8400 सौ रुपए का दुकानदारो से जुर्माना वसूला गया।
साथ ही नगर पंचायत के वाहन से पूरे नगर में एलाउंस करा दिया गया है, कि पॉलीथिन की बिक्री न करे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एस आई सर्वेश कुमार, सलमान खान, शिवशंकर, भारत सिंह आदि रहे।
No comments:
Post a Comment