जालौन उरई-;-------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता धरा गया पुलिस कार्यवाही में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह जालौन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह की सूचना लगातार पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार को लगातार मिल रही थी ! जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने ए. एस. पी. डा. अवधेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे पुलिस उपाधीक्षक कालपी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व मे आटा थाना प्रभारी निरीक्षक जे पी पाल , स्पेशल आप्रेशन ग्रुप के सब इस्पेक्टर कमलेश कुमार , सब इस्पेक्टर चन्दन पाण्डेय, कोतवाली के सब इस्पेक्टर रामवीर सिंह, शीतला प्रसाद मिश्रा , कास्टेविल शैलेन्द्र सिंह, गौरव कुमार , अजय प्रताप , अवनीश कुमार सभी कोतवाली आटा , कास्टेविल भूपेन्द्र सिंह, अश्विनी प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह चौहान , विनय प्रताप सिंह चौहान , श्रीराम प्रजापति , निरंजन सिंह, चालक पुनीत कुमार सभी स्पेशल आप्रेशन ग्रुप को लगाया ! टीम ने आदेश को सर माथे लिया और आप्रेशन मे जुटी परिणात:सफलता हासिल हुई और अन्तर्राज्यीय वाहन चोर प्रदीप राजपूत पुत्र लालदीवान निवासी बम्हौरी कला थाना आटा , अर्जुन केवट पुत्र सन्देश्वरीदीन निवासी विरेहट थाना चिकासी जिला हमीरपुर पुलिस के हत्थे चढ गये ! पुलिस अधीक्षक डा सतीश कुमार ने बताया उक्त अभियुक्तों के पास से 3 टैक्टर महेन्द्रा,1टैक्टर आयशर, 1 ट्राली,1 कल्टीवेटर , 270ग्राम नशीला पाउडर, 1 मोटर साईकिल हीरोहोण्डा , 1 चाकू , 1 तमंचा 315 बोर,4 कारतूस 315 बोर वरामद हुये ! उन्होने बताया इन अभियुक्तों पर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के बिभिन्न थानो मे दर्जनो आपराधिक मामले दर्ज है !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment