बाइक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार महिला की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 June 2020

बाइक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार महिला की मौत

जालौन उरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  बाइक से अपने  भाई की शादी में जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई मामला NH27 ग्राम  उसर गांव के पास का है  बाइक से जा रहे दंपति की बाइक में ग्राम उसरगांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क गिर पड़ी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई के मंडप में शामिल होने के लिए सरसेला जा रही थी।
कानपुर देहात के दोनापुरा निवासी जीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (35) पत्नी मुन्नी देवी (25) बाइक से सरसेला जा रहे थे। रात आठ बजे के आसपास उसगांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने जितेंद्र की बाइक में कट मार दिया, जिससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ीं।
हादसे में पत्नी मुन्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति जीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार कालपी निवासी नितिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची, पुलिस ने घायलों के सीएची में भर्ती कराया वहीं मृत का पंचनामा भर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मात पसर गया।

No comments:

Post a Comment

Pages