उन्नाव--------:रामरती विश्वकर्मा की हत्या प्रकरण में पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल दौलतपुर गांव पहुंचा।
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष माननीय श्रीअखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल जनपद उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम दौलतपुर पहुंचा।प्रतिनिधिमण्डल में एमएलसी श्री सुनील यादव जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव पूर्वमन्त्री श्री सुधीर रावत पूर्वमन्त्री श्री शकील खां पूर्वविधायक बदलू खां पूर्वप्रत्याशी श्रीमती मनीषा दीपक पूर्व उपाध्यक्ष श्री मुन्नाअल्वी थे।सपा नेतागण मृतका के पुत्र अनकूल विश्वकर्मा व चाचा रामकुमार विश्वकर्मा से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।दिनांक 9 मार्च को रामदेवी विश्वकर्मा का अपहरण हुआ और उनकी हत्या कर दी गयी।पुलिस को सूचना देने पर जब पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो दिनांक 11 मार्च को स्थानीय लोगो ने सडक जाम कर दिया।पुलिस ने सडक जाम करने वालो में मृतका के पुत्र अनकूल सहित 16 लोगों के विरूद्ध नामजद एफआईआर कर जेल भेज दिया तथा 50 लोगों के विरूद्ध अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर दिया जिससे परिवार तथा गांव के लोगों में दहशत बना हुआ है।थाना फतेहपुर चौरासी में हत्यारों के उपर नामजद एफआईआर होने के बावजूद भी सिर्फ एक की गिरफ्तारी हुई है दूसरा अभियुक्त अभी तक गिरफ्तार नही हुआ।पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने थानाध्यक्ष फतेहपुर चौरासी को 12 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी करने तथा पीडित परिवार को सुरक्षा देने तथा सडक जाम मामले निर्दोष ग्रामीणों के ऊपर कार्यवाही न करने निर्देश दिया।कमेटी के सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से बात कर अभियुक्तो के ऊपर कार्यवाही करने तथा विश्वकर्मा परिवार की मदद करने का अनुरोध किया।श्री विश्वकर्मा ने कहा सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी विश्वकर्मा परिवार की हर सम्भव मदद करेगे।घटना की सम्पूर्ण रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को देने तथा कार्यवाही कराने का अनुरोध उनसे किया जायगा।
शिवप्रकाश विश्वकर्मा।
No comments:
Post a Comment