प्रेमी ने प्रेमिका का फोन नहीं उठाया तो दो थानों की पुलिस ने प्रेमी को ही उठा लिया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 28 July 2020

प्रेमी ने प्रेमिका का फोन नहीं उठाया तो दो थानों की पुलिस ने प्रेमी को ही उठा लिया

लखनऊ-------:उत्तर प्रदेश के  मेरठ में मंगलवार को एक युवक को अपनी प्रेमिका का फोन न उठाना महंगा पड़ गया।  अचानक पुलिस पहुंच गई और युवक को उठाकर थाने ले आई। 
मेरठ के जानसठ  थानाक्षेत्र में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका का फोन रिसीव नहीं कर रहा था कि अचानक दो थानों की पुलिस उसके घर पहुंच गईं युवक पूरा माजरा समझ पाता कि पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई।  पुलिस ने प्रेमी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। जिसको लेकर थाने में काफी देर तक  High Voltage drama  चलता रहा।
 आपको अवगत कराते चलें कि थाना क्षेत्र के गांव की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी से बातचीत करने के लिए मोबाइल से फोन किया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका फोन रिसीव नहीं किया। जिसको लेकर प्रेमिका नाराज हो गई।
प्रेमिका ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने ही दो थानों की पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युवक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया और थाने में लाकर बैठा दिया। इसके बाद प्रेमिका भी थाने में पहुंच गई।

प्रेमिका थाने में ही अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आखिर में प्रेमी ने एक वर्ष बाद शादी करने की बात कही, तब कहीं जाकर प्रेमिका का गुस्सा शांत हुआ। 



No comments:

Post a Comment

Pages