लखनऊ------:(रिपोर्ट जेपी द्विवेदी भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क लखनऊ) उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के उप निरीक्षक ने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली संदिग्ध परिस्थितियों में आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वर्तमान में उनकी तैनाती रायबरेली जिले में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजौना तिवारीपुर निवासी राम भारत तिवारी पुत्र स्व गनेश तिवारी (उम्र 59 साल) ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे संजयनगर स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटनास्थल पर उनका खून से लथपथ शव मिला। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंंचे थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम भारत तिवारी वर्तमान में आबकारी विभाग में रायबरेली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह बीस दिन पूर्व मेडिकल लीव पर घर आये थे।
परिजन बोले, अपनी बीमारी को लेकर काफी दिनों से परेशान थे
परिजनों ने बताया कि वे काफी दिनों से अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे। मृतक की पत्नी विजय कुमारी का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। मृतक के तीन पुत्र दुर्गेश (36), ललित (25) व किशन (20) है
No comments:
Post a Comment