जालौन उरई-------:( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में आज शुक्रवार को पंडित दीनदयालउपाध्याय की जयंती 42 बूथों व ग्रामीण क्षेत्रो सहित नगर के सभासद रविकान्त कुशवाहा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के आवास पर मनाई गई।नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में बूथ संख्या 494, 495, 496, 474, 475, 476 मोहल्ला तिलक नगर ,जवाहर नगर के बूथों पर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन एवं मुख्य वक्ता सेक्टर प्रभारी पूर्व नगर अध्यक्ष नामित सभासद शंभू दयाल स्वर्णकार की उपस्थिति में अंत्योदय की प्रेणता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय जन संघ के चिंतक एवं संगठनकर्ता थे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल के रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित एकात्म मानववाद की अवधारणा पर आधारित राजनीति दर्शन प्रदान करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिले और विकास की किरणें सुदूर अंचल तक हर गली मोहल्ले में पहुंचे यही अंत्योदय है । कार्यक्रम में नगर महामंत्री ओपी कुशवाहा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री बादाम सिंह कुशवाहा, नगर मंत्री धर्मेंद्र राठौर ,नंदनी पटेल ,समाज सेविका वविता अग्रवाल सेक्टर, संयोजक अवध , नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेंद्र विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, बूथ अध्यक्ष गजेंद्र चौरसिया मृदुल गौतम विकास खरे, जगत सिंह कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा ,प्रदीप कुशवाहा, महेश सोनी,अनिल पटेल,मुकेश राठौर ,कुलदीप कुशवाहा, सौरभ पुरवार, आकाश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल ने किया।
Friday, 25 September 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Tags
# कोंच जालौन
Share This
About Editer
कोंच जालौन
Labels:
कोंच जालौन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment