बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। संपर्क में आने वालों की जांच में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित निकल रहे हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज एल-2 और जमुना पैलेस एल-1 अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। दोनों जगहों पर कुल 235 बेड हैं। जिले में अभी तक 694 संक्रमित मरीज निकल चुके हैं, जिसमें गुरुवार दोपहर तक 273 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दस मौतों के बाद एक्टिव केस 411 हैं। इसमें कारागार व पीटीएस मंगरौल के मरीज भी शामिल हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या देख प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा भी हलकान है। जबकि जिला कारागार और पुलिस ट्रेनिग स्कूल में मिले संक्रमितों का वहीं पर इलाज किया जा रहा है। मधुवन बिला को बनाया जा रहा एल-1 प्लस अस्पताल सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने बताया कि जमुना पैलेस एल 1 अस्पताल में 85 बेड की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से मधुवन विला को एल वन प्लस अस्पताल बनाया जा रहा है। जिसमें 120 बेड होंगे। जिसके लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है। ट्रेनिग भी दी जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या देख पहले से व्यवस्था की जा रही है, अभी तक 70 बेड डाले जा चुके हैं। मधुवन बिला में संख्या अधिक दिखाई देती है। तो उसके बाद श्री हरी को एक और एल 1 अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा।
85 शैय्या बेड में 60 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। जिसकी सूचना सीएमओ को कर दी गई है। जिससे आगे की तैयारियां की जा सकें।
- डॉ. संजीव प्रभाकर, इंचार्ज, जमुना पैलेस एल-1 अस्पतालकोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 150 बेड की व्यवस्था है। जिसमे से 90 गंभीर बीमारियों वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
No comments:
Post a Comment