जालौन उरई-------:(रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन राजकीय पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले मे शनिवार को शान्तिपूर्वक ढ़ंग से आयोजित की गयी। परीक्षा मे जिले भर के 1651 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी। वहीं 791 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा पर निगरानी के लिये नियुक्त किये गये स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केन्द्रो पर घूम घूम कर स्थिति का जायजा लिया गया।
जिले मे पॉलीटेक्निक की परीक्षा शनिवार को दो पालियों मे संपन्न की गयी। परीक्षा के लिये छह केन्द्र बनाए गये थे। जिनमे राजकीय इण्टर कालेज सरस्वती विद्या मंदिर कालेज गांधी इण्टर कालेज डीएवी इण्टर कालेज आचार्य नरेन्द्र देव इण्टर कालेज सनातन धर्म इण्टर कालेज शामिल थे। परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके साथ ही केन्द्रो पर सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था भी की गयी थी। परीक्षा के लिये बनाए गये जोनल अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा मे 2442 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिनमे 1651 ही परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी है। 791 परीक्षार्थियो ने इस परीक्षा मे प्रतिभाग नही किया है।
No comments:
Post a Comment