गृह कलह से तंग आकर 55 वर्षीय महिला फांसी पर झूली -मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 12 September 2020

गृह कलह से तंग आकर 55 वर्षीय महिला फांसी पर झूली -मौत

  जालौन उरई------:( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क)  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोरा भूमिका में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोज शुरू की। शव खेत में खड़े नीम के पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाते ही गोहन थानाध्यक्ष राजीव वैश्य ने   घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह मालूम होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार  आपको घटना से अवगत कराते चलें कि  बुंदेलखंड के जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका निवासी सरोज (55) पत्नी स्वर्गीय रविंद्र कुमार शुक्रवार की शाम रोज की तरह खेत से चारा काटने के लिए निकली थीं। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की। महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक महिला के घर में विवाद हुआ था। शायद इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं परिजनों ने बताया कि सरोज के पति रविंद्र की मौत पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पति कैंसर से पीड़ित थे। मृतका के पास 16 बीघा जमीन है। तीन बेटे जगपाल, अभिजीत व कपिल हैं।

प्रधान संपादक- डॉ.शिवकुमार पांचाल खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 92 360 11214  979282 3304

No comments:

Post a Comment

Pages