सीएमओ व वरिष्ठ भाजपा नेता के बीच तकरार बीच में आया डॉक्टर जड़ा तमाचा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 13 September 2020

सीएमओ व वरिष्ठ भाजपा नेता के बीच तकरार बीच में आया डॉक्टर जड़ा तमाचा

 जालौन उरई-------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई  स्थित सीएमओ ऑफिस  से सूत्रों के द्वारा छनकर आ रही खबर के अनुसार शनिवार की दोपहर उरई जेडीसी बैंक के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा   नेता उदय  पिंडारी एक महिला के काम  को लेकर  सीएमओ डॉक्टर अल्पना बरतारिया के पास पहुंचे । पहले तो  सीएमओ साहब ने नोडल अधिकारी के आने का बहाना बनाया और फिर जल्दी से उठकर कार्यालय से जाने लगीं। तो भाजपा  के वरिष्ठ नेता से उनका वाद-विवाद हो गया।  भाजपा नेता उदय पिंडारी ने नोडल अधिकारी के आने की जानकारी जिलाधिकारी से ली तो उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी का कोई प्रोग्राम नहीं है। यह सुनकर सीएमओ जैसे पद पर बैठीं अल्पना बरतारिया के झूंठ बोलने का सच जानकर भाजपा नेता का पारा  सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने सीएमओ से महिला का काम तत्काल करने को कहा। तो पलटकर  सीएमओ बरतारिया ने भाजपा नेता को उल्टे सीधे अपमान जनक जवाब दिए। इस पर  भाजपा नेता उखड़ गए और उन्होंने सीएमओ को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। आवेश में भाजपा नेता के मुह से गालियां भी निकल गईं। इसी बीच सीएमओ का पक्ष लेने के लिए वहां बैठे एक डॉक्टर भी बीच मे आ गए। भाजपा नेता ने बात बढ़ जाने पर डॉक्टर के एक चांटा रसीद किया। तो डॉक्टर सहाब कुर्सी से नीचे गिर पड़े। घबराई सीएमओ ने एडीएम को फ़ोन मिलाकर यह जानकारी दी तो वे तत्परता के साथ कुछ अधिकारियों को साथ मे लेकर सीएमओ दफ्तर पहुंचे। और वरिष्ठ भाजपा नेता उदय पिंडारी तथा सीएमओ के बीच चल रही  जबरदस्त तकरार को किसी तरह निपटाया।   आपको अवगत कराते चलें  कि सीएमओ के पद पर कई वर्षों से जमीं अल्पना बरतारिया भ्रष्टाचार के मामले में बुरी तरह बदनाम हैं। और वे कोई भी काम बिना  धनलक्ष्मी के नहीं करतीं। इस कारण उनकी आदत भी बिना लिए काम न करने की पड़ गई है। आज उनका सामना  वरिष्ठ सत्ता धारी दिग्गज नेता  से हो गया। यह जानकारी मिलने पर सीएमओ के भ्रष्टाचार से त्रस्त लोगों को काफी खुशी हुई।

 यह खबर सीएमओ ऑफिस से सूत्रों द्वारा छनकर आ रही जानकारी पर आधारित है

No comments:

Post a Comment

Pages