चोरों ने उड़ाए नगदी जेवर सहित तीन लाख का माल पार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 12 September 2020

चोरों ने उड़ाए नगदी जेवर सहित तीन लाख का माल पार

 जालौन उरई ----:( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कोच में घटना शुक्रवार रात की     है  जहां पर  मोहल्ला नया गांधीनगर में कुशवाहा ट्रांसपोर्ट के पीछे एक घर से चोरों ने नगदी, जेवरों समेत तीन लाख का माल पार कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार   कोंच के नया गांधीनगर निवासी अमित कुमार पांचाल पुत्र केशरीनंदन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। वह शुक्रवार को गाड़ी की बुकिंग लेकर झांसी गया था। पत्नी घर में अकेली थी। गर्मी होने से वह छत पर सो रही थीं। रात में दो बजे वह झांसी से लौैटकर घर पहुंचा। सामान फैला देखकर वह दंग रह गया। कमरे में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी।
भैंस खरीदनेे के लिए रखे गए अस्सी हजार रुपये, सोने का एक हार, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, जंजीर और चांदी की पांच जोड़ी पायल गायब थीं। चोर लगभग तीन लाख का माल ले गए हैं। सूचना पर इलाकाई चौकी इंचार्ज मदनपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
प्रधान संपादक डॉ शिवकुमार पांचाल खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें 92 360 11214 97 92 82 3304

No comments:

Post a Comment

Pages