रामबिहारी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं बचेगा बच्चों का गुनहगार --आईजी सुभाष बघेल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 20 January 2021

रामबिहारी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं बचेगा बच्चों का गुनहगार --आईजी सुभाष बघेल

कोंच जालौन------:  (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी रामबिहारी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता रहा है। कोंच पहुंचे आईजी सुभाष बघेल ने आरोपी के घर का निरीक्षण किया और कहा कि रामबिहारी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है,बच्चों का गुनहगार नहीं बचेगा।
आईजी सुभाष बघेल बुधवार की शाम अचानक कोंच पहुंचे। इसके बाद फोर्स के साथ आरोपी के मोहल्ले भगत सिंह नगर पहुंचे। यहां उन्होंने रामबिहारी के मकान में बने उसके दफ्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। मीडिया को बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज है और पुलिस ने पर्याप्त सबूत भी जुटा लिए हैं। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी काम कर रही है। मंगलवार को भी कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें देखा जा रहा है। उन्होंने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की। आईजी ने रामबिहारी के मददगारों को तलाशने के निर्देश सीओ को दिए। इस दौरान सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल इमरान खान, दरोगा अशोक कुमार, शफीक अहमद, मदन पाल, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।

तीनों वादी में एक ही निकला नाबालिग
कोंच------: नाबालिगों के यौन शोषण मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बाले तीनों वादी किशोरों का मेडिकल परीक्षण विवेचना अधिकारी ने झांसी में कराया है जिसमें एक किशोर 19 साल और दसूरा 22 साल और तीसरा वादी 16 साल का पाया गया। पुलिस का कहना है यौन उत्पीड़न के वक्त तीनों ही वादी नाबालिग थे।
कोर्ट के समक्ष कराए गए तीनों के बयान
कोंच----:पुलिस इस पूरे मामले में चरणबद्ध तरीके सेे आगे बढ़ रही है। विवेचनाधिकारी इंसपेक्टर उदयभान गौतम ने बताया कि तीनों के बयान न्यायालय में कराए जा चुके हैं।



No comments:

Post a Comment

Pages