उरई जालौन ------:(रिपोर्ट -विनय पांचाल/ शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अटरिया में एक अधेड़ ने बैंक के कर्ज से परेशान व गृह कलह से तंग आकर खेतों पर फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना आटा थाना पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा व पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अटरिया निवासी सुखराम राजपूत पुत्र प्रभु राजपूत ने बैंक के कर्ज व गृह कलह से तंग आकर अपने खेतों पर जाकर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई सुबह जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो उनके घर पर खबर दी जिससे रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना आटा थाना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से शव को फांसी से नीचे उतारा और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Thursday, 17 September 2020
फिर एक किसान फांसी पर झूला -मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment