लोगो के दिलो में भरी अपराधियो की दहशत खत्म करना है उनकी प्राथमिकता - एस पी
जालौन उरई - --------:(रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने जनपद में कई सालों में खुले आम अपराध करके न्यायलय से जमानत पर घूम रहे पचास अपराधी माफियाओ की जन्म कुंडली तैयार कर ली है । अपराधियो के साथ लोगो के दिल मे बैठा उनका डर भी खत्म करना है पहली प्राथमिकता ।
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के चलते जिले के तेज़तर्रार ईमानदार पुलिस कप्तान डॉ0 यशवीर सिंह ने भी जिले से अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए अपना मन पूरी तरह बना लिया है । पुलिस कप्तान डॉ0 यशवीर सिंह से हुई रिपोर्टर रविंद्र जन जन जागरण की खाश मुलाकात में एस पी डॉ0 यशवीर सिंह ने कहा कि जिले में मादक पदार्थ ,जहरीली शराब ,भूमाफिया,सट्टा और शातिर किस्म के 50 बड़े अपराधियो की उन्होंने लिस्ट बना कर जन्म कुंडली तैयार की है । उन्होंने कहा अपराधी कितना भी रसूख बाला हो वो उसे किसी भी कीमत पर नही बख्सेगे । चाहे वो सत्ता पक्ष को या फिर विपक्ष का एस पी श्री सिंह ने कहा कि गरीब पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह हर सम्भव पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे । धीरे धीरे
उरई - पुलिस कप्तान डॉ0 यशवीर सिंह ने कड़े शब्दों को कहा को जनपद में सूदखोरी करने बाले माफियाओ की शिकायतें उनके पास आ रही है । जिस पर गरीब असहाय लोगो को थोड़ा सा धन देकर मनचाहा व्याज लेने बाले सूदखोरों पर भी अभियान चलाया जाएगा।
सट्टा व जुआ माफियाओ पर होगी कड़ी कार्यवाही- डॉ0 यशवीर
उरई- जिले में हो रहे सट्टे के काले व्यापार को जड़ से खत्म करने का पुलिस कप्तान डॉ0 यशवीर सिंह ने पूरी तरह मन बना लिया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि अब सट्टा का काम करने बाले नही कराने बालो पर होगी कार्यवाही।
अभी 40 फीसदी हुआ क्राइम खत्म ,जड़ से खत्म करुगा तब होगा अपराध मुक्त जिला- एस पी
उरई- पुलिस कप्तान डॉ0 यशवीर सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि अभी 40 फीसदी क्राइम खत्म हुआ है । लेकिन जड़ से खत्म क्राइम करुगा तभी होगा अपराध मुक्त जिला ।
No comments:
Post a Comment