अपनी साथी छात्रा से त्रस्त छात्र ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 25 September 2020

अपनी साथी छात्रा से त्रस्त छात्र ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 जालौन उरई--------:(रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन अपनी सहपाठी छात्रा से परेशान छात्र ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
 आपको अवगत कराते चलें कि  उरई शहर के मुहल्ला राजेंद्रनगर  निवासी अभिषेक पुत्र शिवकुमार गौतम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह नई दिल्ली में अध्ययन कर रहा था जिसकी दिल्ली में एक कोचिंग की टेस्ट सीरीज मोनिका आर्या पुत्री दयानंद आर्या निवासी 7 ग्रेवाल मार्केट के पास मेहम जिला रोहतक हरियाणा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी तभी हम दोनों की मुलाकात कोचिंग के माध्यम व फेसबुक से हुई तो मोनिका आर्या ने पढ़ाई करने के लिये कुछ उधार रुपये मांगे तो मैने कहा कि कि मुझे सीमित खर्च मिलता है तथा मैं नहीं दे सकता जिस पर रोने और गिड़गिड़ाने लगी तो प्रार्थी ने अपने पिताजी द्वारा उसके बैंक खाते में जमा किये गये तथा खुद की कमाई के वर्ष अक्टूबर 2016 से अगस्त 2019 तक 2 लाख, 62 हजार 999 मोनिका आर्या को उधार दे दिये समय के बाद जब मोनिका से उधार के रुपये मांगे तो वह आग बबूला हो गयी और अपने सहयोगियों को बुलाकर डराने धमकाने लगी तथा झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने लगी तो प्रार्थी ने वकील की सलाह पर रुपये वापसी का नोटिस मोनिका के पते पर भेजा तब मोनिका के परिजनों ने प्रार्थी तथा प्रार्थी के.पिता को कड़कड डूमा न्यायालय में वकील साहब के चैम्बर लिखित सुलह समझौता हुआ जिसमें 2 लाख 62 हजार 999 रुपये स्वीकार करते हुए.60 हजार रुपये वापस दिये इसके बाद मोनिका और उसके परिजन धमकाने लगे तो प्रार्थी बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ कर अपने घर उरई चला आया लेकिन बीच-बीच में परीक्षा देने दिल्ली जाता रहा तो उक्त लड़की अपने सहयोगियों के साथ प्रार्थी के मोबाइल का लोकशन ट्रेस करके जान से मारने की धमकी देने लगी जिससे पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न होने लगा। पीड़ित पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages