दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग चार लोग गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 7 September 2020

दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग चार लोग गंभीर रूप से घायल

उरई जालौन--------:(रिपोर्ट -विनय कुमार पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कैलिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं हालात का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त आधा दर्जन वाहनों और हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।
रविवार की देर रात को जालौन के कैलिया में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान हरिमोहन निरंजन उर्फ चिटई का दूसरे पक्ष के बालजी गुर्जर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई जिसमें प्रधान पक्ष की ओर से प्रधान का भतीजा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। वारदात के बाद थानाध्यक्ष विनय दिवाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों की ओर से दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर मौके से हथियार बरामद कर लिए थे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद आज हालात का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीओ व थानाध्यक्ष की तत्परता से टली बड़ी घटना
दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग की सूचना थानाध्यक्ष विनय दिवाकर को मिली तो उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए घटना से अवगत कराया और मौके पर पहुंचे। उधर सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए और उपद्रव कर रहे उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष व सीओ की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई। वहीं सीओ ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 प्रधान संपादक- डॉ शिवकुमार पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 विज्ञापन व खबरों के लिए संपर्क करें 9792 8233 04     92 36011 214

No comments:

Post a Comment

Pages