जालौन उरई------:(रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई से मात्र 5 किलोमीटर दूर पुरानी रंजिश जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घेरकर पिता पुत्र को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल दिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों ने घर जाते समय पिता-पुत्र को रास्ते में घेर लिया। उनके साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि कैथेरी गांव निवासी श्याम सुंदर और उसका बेटा नितेश कुमार खेत से काम करके लौट रहे थे। उसी दौरान जमीनी रंजिश रखने वाले कल्याण सिंह ने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता व पुत्र को घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्र कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों को घायल कर दिया और मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह और श्याम सुंदर के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी कई बार झगड़ा भी हो चुका
No comments:
Post a Comment