जालौन उरई -------:(रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में एक घटना सामने आई है जहां पर खेतों में काम कर रहे चचेरे भाइयों को विवाद के चलते दबंगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया बृहस्पतिवार को जालौन जिले के खेरा जमलापुरा गांव में खेत पर मेड़बंदी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगोें ने चचेरे भाइयों को गोली मार दी। पैर व पेट में गोली लगने से घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दोनाें की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन के थाना कुठौंद इलाके के खेरा जमलापुरा गांव निवासी शिवेंद्र (18) व राघवेंद्र (27) चचेरे भाई हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच मेड़बंदी को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के प्रभावशाली लोगों ने दोनों चचेेरे भाइयों पर हमला बोलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के दौरान दोनों को गोली मार दी। शिवेंद्र के पेट व राघवेंद्र के पैर में गोली लगने से दोनोें गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत पर पहुुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर सभी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए उरई के जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। सूचना पाकर विश्वविद्यालय पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली। घायलों की चचेरी बहन अभिलाषा ने बताया कि इस घटना में कुछ और रिश्तेदार भी घायल हुए हैं। इनको उपचार के लिए उरई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
No comments:
Post a Comment