जालौन उरई -------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता जालौन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो की पुलिस किसी न किसी माध्यम से मादक पदार्थ के रूप में गांजा की बिक्री करने बालो को पकड़-पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने में लगी हुई है। उसी कार्यवाही के तहत एसओजी एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को पकड़ लिया गया। जिनके पास से नगदी, 2 मोवाइल एवं एक चोरी की स्कूटी और गांजा बरामद करते हुए बैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मामले का खुलासा करते हुए सदर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थ के रूप में गांजा की तस्करी पर लगाम लगाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र अजनारी अंडर ब्रिज से कोटरा जाने बाली सड़क के पास से कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को पकड़ लिया गया है। जिनके पास से 170 रूपये की नगदी, चोरी की स्कूटी, 2 मोबाइल फोन के साथ 53 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपए प्रति किलो बताई गई है पुलिस के अनुसार पकडे गए गांजा तस्कर का नाम जितेंद्र कुमार कुचवनंदीया उर्फ जितेंद्र शाहू निवासी बसरौली थाना मौठ जनपद झांसी बताया गया है। पकडे गए गांजा तस्कर ने बताया कि वह इस धंधे में काफी समय से लिप्त है और वह उरई के रहने बाले अपने मामा कन्हैयालाल निवासी पटेल नगर चौरासी मोड़ उरई थाना कोतवाली उरई के माध्यम से बरहमपुर उड़ीसा निवासी शीलू से गांजा मंगवाता हूँ। और अबैध गांजा उससे खरीद कर बुंदेलखंड के अन्य सभी जनपदों के अलावा अन्य जगहों पर भी लोगो की मांग के अनुरूप सप्लाई करते है। यह माल भी जालौन से झाँसी भेजा जा रहा था। आपको बता दे कि जब से जनपद में पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस महकमे की कमान सम्हाली तभी से उन्होंने जनपद को मादक पदार्थ के रूप में गांजा की बिक्री, भण्डारण एवं तस्करी करने बालो का सफाया करने के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया था। तभी से जनपद की पुलिस उनके निर्देशों का पालन करते ह
No comments:
Post a Comment