जालौन कदौरा --------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मरीज से दुष्कर्म करने और आए दिन अश्लील हरकतें करने पर हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव निवासी बुजुर्ग वैद्य की हत्या कर शव जंगल में फेंक दी गई थी। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त वैन और रॉड पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी डा.अवधेश सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के जंगल में बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला था। शव की पहचान हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव निवासी कालीचरण (65) पुत्र शिवनाथी के रूप में हुई थी। बेटे हरिश्चंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बेटे ने तीन-चार लोगों को मारुति वैन से लेकर आने का आरोप लगाया था। हमीरपुर स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों मेें बताई गई वैन दिखी थी।
एएसपी ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर ने थाना पुलिस को वैन ग्राम खुटमिली कदौरा के पास होने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वैन में सवार जयराम सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी शेखूपुर कोतवाली पैलानी जिला बांदा पकड़ लिया। पूछताछ में उसने साढू़ हरिश्चंद्र पुत्र जितेंद्र निवासी गांव बागी थाना कदौरा और दोस्त रामबाबू पुत्र सोभरन निवासी ग्राम भुलसी थाना सिसोलर जिला हमीरपुर के साथ हत्या करना कबूल किया। तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वैद्य को शराब पिलाई फिर गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए रॉड व पत्थर से सिर कुचल कर रात में शव जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड व मारुति वैन बरामद कर ली है। एएसपी ने बताया कि एक आरोपी की रिश्तेदार को बच्चे नहीं हो रहे थे। उसका वैद्य से इलाज करवाया था। वैद्य ने इलाज के दौरान उससे दुष्कर्म किया और आए दिन अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर भी वैद्य बाज नहीं आ रहा था, इससे हत्या कर दी।
आरोपी जयराम सिंह आगरा की एक कंपनी में कार्य करता था। कंपनी में कार्य करने वाले सहयोगी की वैन ले कर आया था और हत्या कर लौटा दी थी। एएसपी ने खुलासा करने वाले टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष एट विनय दिवाकर, एसओजी प्रवीण कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद मिश्रा, कुलभूषण सिंह, चंदन पांडेय, धीरेंद्र पटेरिया
No comments:
Post a Comment