28 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी लेंगे भाग 35 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा संपन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 November 2021

28 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी लेंगे भाग 35 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा संपन्न

उरई---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2021 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में बैठक की। जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी हो। परीक्षा अवधि में केंद्रों पर किसी भी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक या कर्मचारी के पास स्मार्ट फोन नहीं होना चाहिए और न ही किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु होनी चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा 35 केंद्रों पर होगी।
जिसमें 28 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो चरणों में होगी। बैठक में जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनके केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages