जालौन---------:(रिपोर्ट - विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन-अलग सड़क हादसों में शहर के लइया पट्टी व्यापारी समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर हनुमान चबूतरा निवासी हरप्रसाद (70) लइया-पट्टी का व्यापार करते थे। शनिवार सुबह कालपी से लइया पट्टी खरीद कर लोडर से उरई लौट रहे थे। हाईवे पर उसरगांव के पास लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में व्यापारी और चालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां व्यापारी ने दम तोड़ दिया।
दूसरा हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार के पास हुआ। यहां बिरिया खेड़ा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पुरानी नझाई निवासी रमेशचंद्र गुप्ता (63) पुत्र बाबूराम को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, वहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। रमेश के दामाद रामचंद्र गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरा हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में छिरिया सलेमपुर के पास शुक्रवार शाम को हुआ। मलकापुरा ससुराल जा रहे रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरावर निवासी चंद्रशेखर (33) पुत्र भंवरसिंह की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर बंटी जाटव (35) पुत्र गुल्ली भी सवार था। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में चंद्रशेखर की मौत हो गई। बंटी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर की आठ साल पहले शादी हुई थी, उसको तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चौथा हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ के पास हुआ। पेट्रोल पंप से डीजल लेकर जा रहे बबलू (43)पुत्र गयादीन व नरेंद्र (33) पुत्र धनीराम निवासी महेबा की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
No comments:
Post a Comment