उरई /कालपी------: (रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन डीआईजी रेंज झांसी जोगेंद्र सिंह ने शनिवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को जनता का मित्र बताते हुए कहा कि समाज के लोगों के साथ मिलकर पुलिस अपराधों पर आसानी से अंकुश लगाने में कामयाब हो सकती है। निरीक्षण में डीआईजी ने कोतवाली के सभी अभिलेखों को चेक कर कोतवाली परिसर का जायजा लिया। इस दौरान मिली छोटी मोटी खामियों को जल्द दूर करने के कोतवाल को निर्देश दिए। इस दौरान नावांतुक एसपी भी मौके पर मौजूद रहे।
इससे पूर्व कोतवाली में डीआईजी रेंज झांसी के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में मुंशीयाने व शस्त्र रूम का निरीक्षण किया। अभिलेखों व कोतवाली की साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल रूपकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment