उत्साह के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती 65वां जन्मदिन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 15 January 2021

उत्साह के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती 65वां जन्मदिन

1- मरीजों को फल वितरण कर जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया
उरई जालौन------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में शहर के जेलरोड स्थित ईशा बैंकेट सभागार में बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में बसपा कार्यकर्ताओं धूमधाम के साथ मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  जगदीश प्रजापति पूर्व मंत्री उ. प्र. एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी, रविकांत मौर्या मुख्य सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजय गौतम जिलाध्यक्ष बसपा ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष बसपा रफीउद्दीन पन्नू, जिला मीडिया प्रभारी बसपा संजय राय, राकेश पाली,कीरत सिंह दोहरे, अवधेश निरंजन,  छुन्ना बाबू दोहरे सेक्टर प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले बसपा नेताओं ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया। इस पहले बसपा नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरण कर बहिन मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा तभी बहिन मायावती को देश व प्रदेश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages