बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने किया झंडारोहण उरई जालौन------:( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में 72 वां गणतंत्र दिवस हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा उत्साह के साथ जिला कार्यालय पर मनाया गया । सर्वप्रथम बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया ।तत्पश्चात समस्त सदस्यों ने राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ शिव कुमार पांचाल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की अपने देश के गणतंत्र को बनाए रखने के लिए हम सभी की उर्जा की आवश्यकता है । हम सभी आज यह शपथ लें कि देश में गणतंत्र बना रहे , इसी दिशा में हम सभी कार्य करते रहेंगे । इस अवसर पर जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है यह दिन बहुत सी यादों को संजोए हुए हैं ।जिला संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जिला कार्यकारिणी द्वारा महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया । इन्होंने सदस्यता अभियान का प्रमुख जिला महासचिव गोपाल गहोई को नियुक्त किया एवं आशा व्यक्त की कि संगठन के सभी सदस्य इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे ।इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार पांचाल ने बुंदेलखंड अध्यक्ष का स्वागत किया एवं आए हुए सभी आगंतुकों मे मिष्ठान का वितरण किया । जिला महासचिव गोपाल गहोई ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि आज जो हमने गणतंत्र दिवस के अवसर पर महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है, अगले माह तक हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। महिला मंच जिला सचिव श्रीमती नूरी बानों ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि हम सभी मिलकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे । समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का कार्य करती रहूंगी । इस अवसर पर श्री गंगा राम यादव,श्री समीर विश्नोई जी, श्री गौरव मिश्रा, श्री विकास कुमार, श्री राघवेंद्र, श्री वीरू, श्री पप्पू भाई के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
अनिरुद्ध विश्नोई
जिला संगठन सचिव
No comments:
Post a Comment