किसान संघर्ष मोर्चा समर्थन करेगी प्रसपा-महबूब मंसूरी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 24 January 2021

किसान संघर्ष मोर्चा समर्थन करेगी प्रसपा-महबूब मंसूरी

उरई जालौन------:  (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के प्रगाति शील समाजवादि पार्टी लोहिया किसान संघर्ष मोर्चा का भरपूर समर्थन करेगी तथा 26 जनवरी को होने वाली किसान ट्रैक्टर रैली में भाग लेगी। उक्त बात समाजवादी पार्टी प्रगतिशील (लोहिया) के जिला कोषाध्यक्ष महबूब मंसूरी ने अनौपचारिक भेंट वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा किसान हित और केन्द्र सरकार के विरोध में 26 जनवरी को निकाले जाने वाली रैली मैं सभी प्रगाति शील समाजवादि पार्टी लोहिया के सभी जिम्मेदार पद अधिकारी एवं  जिलाध्यक्ष व अध्य्क्ष व नगरध्यक्ष व सभी विधानसभाओं अध्य्क्ष, ब्लाक अध्य्क्ष और सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता भाग लेगें। उन्होंने 26 जनवरी को समय 11:बजे टाउन हाल के मैदान मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुचने और कार्यक्रम को  सफल वनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि  सरकार की जन विरोधी किसान विरोधी लोकतंत्र विरोधी और गरीब विरोधी और पूजीपतियों के इसारे पर काम करने वाली सरकार के विरोध इस जन आन्दोलन सम्मिलित हो कर अपने अधिकारों के लिए इस मुहीम का हिस्सा बने और किसान विरोधी इन 3 नो  काले क़ानून के खिलाफ देश हित मे किसान के हित मे मजदूर के हित मे युवाओं के हित मे सड़को पर उतर कर इस जन आंदोलन अपनी भागे दारी सुनिस्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Pages