1- मुरादनगर घटना की जांच तथा दोषियों को सजा दिलाये जाने की मांग
उरई जालौन-------: ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24 ) आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका के नेतृत्व में प्रवीण रायकवार, रामानंद श्रीवास, प्रखर बाजपेई, जगदीश गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, अमन यादव, आदित्य चतुर्वेदी, सरोज अहिरवार, आसिफ सिददीकी, शब्बीर शाह, शिरोमणि बघेल, योगेन्द्र बघेल, शशि लखन राजपूत, अरमान आदि संगठन के लोगों ने आज शुक्रवार को कलेक्टर पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया।
ज्ञापन देते हुए आम आदमी पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में घटित शमशान घाट काण्ड से पूरा प्रदेश आक्रोश में है इस काण्ड में लेंटर गिर जाने अंतिम संस्कार के लिए जमा हुए 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा तमाम लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आप नेताओं का कहना कि ढ़ाचे को बनाने वाले ठेकेदार ने कबूल किया कि उसने निर्माण कार्य के लिए 30 प्रतिशत तक रिश्वत खिलाई है। जिसमें तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल है। आम आदमी पार्टी इस घटना से बेहद
आहत और आक्रोशित है। इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है जो हाईकोर्ट की निगरानी में की जाये तथा इस घटना में जो लोग दोषी पाये जाये उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये घटना में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपया का मुआवजा तथा घायलों का मुफ्त इलाज तथा दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये।
No comments:
Post a Comment