उरई जालौन -------:(ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24) उत्तर बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं बुंदेलखंडी भाषा में बनी फिल्म रज्जो रघुवीर उत्सव गृह में रिलीज हुई। फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व यूनिट के कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके बाद फिल्म रज्जो का पर्दे पर प्रदर्शन किया गया। एडीएम प्रमिल कुमार मुख्य अतिथि रहे।
फिल्मी कलाकार नेहल गुप्ता (रज्जो), बाभ्रवी राजे शर्मा (रज्जो की मां), गुड्डू नादान (डायरेक्टर), राजकुमार शर्मा (गीतकार), सोमप्रभ श्रीवास्तव, गौरव, गोविंद, उदय करन, तान्या, सौरभ निरंजन को एडीएम व डीआईओएस भगवत पटेल ने सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की दिशा में यह एक अभिनव कदम है आगे भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों वाली फिल्में बनाई जानी जानी चाहिए। रज्जो की टीम से कहा कि इस प्रकार के सकारात्मक प्रयासों की प्रशासन भी पूरी तरह से मदद करेगा। इस दौरान रामराजा द्विवेदी, महेंद्र भाटिया, विद्यासागर, ठाकुरदास यादव, युद्धवीर कंथरिया, डॉ सीपी गुप्ता, सीमा, प्रियंका आदि मौजूद र
No comments:
Post a Comment