चोरों ने किया जेवर नगदी समेत लाखों का माल पार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 20 January 2021

चोरों ने किया जेवर नगदी समेत लाखों का माल पार

 उरई जालौन ---------: (ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा थानाक्षेत्र के सिद्धपुरा गांव के एक घर से चोरों ने जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिद्धपुरा गांव निवासी लंकेश पुत्र जयकरन ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने कमरे की कुंडी काट ली और अंदर रखे बक्से उठा ले गए। उसमें 50 हजार रुपये, सोने की तीन चैन, चार चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, बाला, मंगलसूत्र, चांदी की पायलें व सिक्के आदि चोरी कर लिए। सुबह जब सोकर जागे तो कमरे की टूटी कुंडी मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जांच पड़ताल की।

No comments:

Post a Comment

Pages